छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर…उमेश पटेल को छोड़कर राज्य के सभी मंत्री रुझान में चल रहे पीछे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री की सिंह देव भी पिछड़े

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में जारी गिनती के 3 घंटे बाद भाजपा मजबूत स्थिति में दिख रही है। अब तक भाजपा 55 सीट पर आगे है तो वहीं कांग्रेस की स्थिति पिछड़ी हुई नजर आ रही है। क्योंकि प्रदेश के मंत्रियों में एक मात्र मंत्री उमेश पटेल ही खरसिया सीट से आगे हैं, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव समेत सभी मंत्री अपने-अपने सीट पर पीछे चल रहे हैं। कोरबा में पांचवें राउंड की मतगणना के पूरी होने के बाद मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी करीब 7000 वोट से पीछे चल रहे हैं।