Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़….घर में फांसी लगाकर शिक्षक ने की आत्महत्या, बागों थाना क्षेत्र का मामला

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरसिया गांव के बांधा पारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बांधा पारा निवासी परदेसी राम प्रजापति (उम्र 54 वर्ष) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय परदेसी राम प्रजापति के परिवार के सदस्य छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने पाली गए हुए थे। घर में वे अकेले ही मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों के वापस लौटने पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल बागों थाना पुलिस को सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि परदेसी राम प्रजापति जलके प्राथमिक शाला में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। वे एक शांत, सरल और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ शिक्षा जगत में भी शोक की लहर है।

मृतक के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं, दोनों का विवाह हो चुका है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। बागों थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *