कोरबा में मतदान से पहले रूपये परिवहन…रात में पाली-तानाखार के भाजपा प्रत्याशी उइके के वाहन से साढ़े 11 लाख रुपये मिले तो दिन में कोयलांचल में 9 लाख बरामद
चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने पुलिस सभी प्रमुख मार्गो में कर रही चेकिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी भी हो रही

कोरबा। कल शुक्रवार को मतदान है और राजनीति की भाषा में आज की रात “कत्ल की रात” है। वह इसलिए की चुनाव जीतने के लिए आज रात प्रत्याशी और उनके खास समर्थक “साम-दंड-भेद” लगा देंगे। जगह जगह नोटो की बारिश होगी। लेकिन प्रत्याशियों ने मतदान से 24 घंटे पहले ही “कत्ल की रात और दिन” बना दी है। दरअसल कई प्रत्याशी पहले ही नोट बांट चुके है तो कुछ का अब तक प्रयास जारी है। इसलिए पुलिस ने भी चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी है। कल रात जहां पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी उइके के वाहन से साढ़े 11 लाख रुपये मिले तो आज दीपका, कुसमुंडा और सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग करते हुए अलग-अलग व्यक्ति से 3-3 लाख रूपये जब्त किया है।
देखे इन थानों की पुलिस को मिली सफलता
1. दीपका में युवक के थैले से 3 लाख रूपये जब्त
दीपका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर के नेतृत्व में आज दीपका स्टॉफ दीपका चौक के पेट्रोल पम्प के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान राकेश सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 36 वर्ष, साकिन- पाली रोड दीपका थाना -दीपका के पास थैला में 3 लाख रुपये नगदी रक़म मिला। वैध दस्तावेज पेश नही करने पर उक्त रक़म संदिग्ध होने पर जप्त कर लिया गया।
कुसमुंडा पुलिस ने कार में पकड़ा 3 लाख रुपये
कुसमुण्डा थाना व सर्वमंगला चौकी के सुयंक्त स्टाफ द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पास कार सवार राजीव तिवारी पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद तिवारी उम्र 39 वर्ष सा. क्वा नंबर ओ. ई-6 सीएसईबी कॉलोनी कोरबा थाना सिविल लाईन रामपुर को रोककर कार की डिक्की को चेक किया। जिसमें तीन लाख रूपये नगदी मिले।
पैदल जा रहे व्यक्ति से 3.60 लाख रूपये जब्त
पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला के टीम के द्वारा पैदल पेट्रोलिंग निकला था बरमपुर चौक पर सौरभ शर्मा पिता परशुराग शर्मा उग्र 28 वर्ष साकिन कुसमुण्डा पैदल जा रहा था उसके थैला को चेक करने पर 3,60000 रूपये मिला। जिसका कोई वैध दस्तावेज नहीं होने पर संदिग्ध मानकर जब्त कर लिया गया।