कोरबा

नगर निगम की बसायी कालोनी में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी लखन, बोले: कांग्रेस ने कालोनियों का कर दिया बंटाधार, रविशंकर शुक्ल नगर में सड़क निर्माण का कार्य जबरन रूकवा दिया जिससे कांग्रेस भी आक्रोशित, जीतने के बाद प्राथमिकता से होगा कालोनियों में जरूरी कार्य 

कोरबा। कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन शहर में नगर निगम द्वारा बसाए गए कालोनियों में पहुंचे। जहां उन्होंने आम जनता से मिलकर चुनाव में जीतने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस नगर, एमपी नगर, शिवाजीनगर समेत कई कालोनी जिसे खुद निगम ने बसाया था उसका आज कांग्रेस राज में हाल बेहाल हो गया है। स्थिती ये है की सिवरज, सड़क, नाली, सफाई और सुरक्षा जैसे मूलभूत सुविधाएं नगण्य है।

आरएसएस नगर में जानबूझकर सड़क के काम को रुकवा दिया गया है। इससे इस वार्ड की कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी आक्रोषित है। बीजेपी प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने चुनाव जीतने के बाद वार्ड वासियों को सभी समस्या का जल्द निदान करने का वादा किया।

एमपी नगर में सीवरेज के लिए 30 करोड का प्रस्ताव निगम ने भेजा था, कांग्रेस राज में निगम को स्वीकृति ही नहीं मिली। डीएमएफ से भी फंड नही मिला, इस वजह से यह समस्या अब बेहद बढ़ चुकी है।

लखन ने किया वादा, जितने भी काम, पहले ही साल शुरु कराएंगे काम

लखन लाल देवांगन का दौरा आरएसएस नगर में था, जहां लोगों ने अपनी तकलीफे बताई, इस पर लखन ने कहा की जीतने के बाद सबसे पहले इन कार्यों को पहले ही साल शुरु कराया जायेगा।