एचटीपीएस संयंत्र की 500 मेगावाट इकाई से रिकार्ड उत्पादन
स्थापना काल से अब तक सर्वोच्च मासिक प्रदर्शन, 100%पीएलएफ से अधिक उत्पादन

कोरबा। कार्यपालक निदेशक (उत्पादन), हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम श्री एस.के. कटियार के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व एवं समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम की इकाई क्रमांक-05 1×500 मे.वा. द्वारा माह अक्टूबर 2022 में 375.091 मिलीयन यूनिट (100.83% पीएलएफ.) का विद्युत उत्पादन कर अपने स्थापना काल से अब तक सर्वोच्च मासिक विद्युत उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, यदि 1X500 मे.वा. इकाई का बेकिंग डाउन नहीं कराया गया होता, तो यह उत्पादन लगभग 375.6098 मिलीयन यूनिट (100.97% पीएलएफ.) होता जो कि इससे पूर्व फरवरी 2021 में किये गये 336.665 मिलीयन यूनिट (100.20% पीएलएफ.) उत्पादन के अधिक है। यह कीर्तिमान देश की किसी भी विद्युत कंपनी के संयंत्रों में स्थापित किसी भी 500 मेगावाट की इकाई के मासिक उत्पादन से अधिक है। इसी तारतम्य में हसदेव ताप विद्युत गृह में उत्पादन के दौरान पानी की खपत में भी कमी लाकर केमिकल (रसायन) की भी बचत की है, जिससे कंपनी को लगभन 01 करोड़ की आर्थिक बचत हुई है। उसके साथ ही सहायक संयंत्रों में उपयोग होने वाली विद्युत की खपत में भी बचत की गई है।
हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री एस. के. कटियार ने इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है एवं भविष्य में भी संयंत्र को उच्च लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयासरत रहने का आव्हान किया है।