भाजपा सरकार थी तब प्रदेश में विकास की गंगा बह रही थी, छत्तीसगढ़ महतारी के माथे से पिछड़ेपन का दाग हटाया, कांग्रेस ने सत्ता हासिल करते ही घोटाले पर घोटले किए, गर्त में धकेला: लखनलाल देवांगन
शहर के पोड़ी बाहर वार्ड में किया गया जनसंपर्क

कोरबा। कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन आज शहर के पोड़ी बहार में जनसंपर्क किया। उनके साथ पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने गली गली पहुंचकर लोगों से भाजपा को जनसमर्थन का आव्हान किया। इस दौरान प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार और वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यो का अंतर बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा सरकार थी तब विकास की गंगा प्रवाहित हो रही थी, छत्तीसगढ़ महतारी के माथे से पिछड़ेपन का दाग हटाया गया था। प्रदेश में पॉवर हब, सीमेंट हब इस्पात हब, एल्युमिनियम हब, एजुकेशन हब हेल्थ केयर हब, डिजिटल हब के साथ सुनहरे भविष्य की गाथा लिखी जा रही थी।जहां छत्तीसगढ़ का देश को विकास की मौलिक अवधारणाएं देने वाले राज्य की पहचान में गिनती होती थी। यही नहीं प्रदेश में ट्रिपल आईटी आईआईएम, टेक्निकल शिक्षा संस्थान से प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा था। कांग्रेस के सत्ता हासिल करते ही 5 साल में भ्रष्टाचार एवं कुशासन का दौर चला। घोटले पर घोटले करते हुए गरीबों का चावल 5000 करोड़ से अधिक घोटाला किया, 500 करोड़ से अधिक का कोयला घोटाला, 2000 करोड़ का शराब घोटाला, 1300 करोड़ का गोठन घोटाला,700 करोड़ का डीएमएफ का घोटाला किया। प्रदेश को गर्त में धकेला गया। कांग्रेस के सरकार में नौकरियां भी बिक गई। प्रदेश में तबादला नीति ने पैसा कमाने वाले उद्योग का रूप ले लिया इस तरह से कांग्रेस ने केवल घोटाला किया।जनता अब कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि निश्चित तौर पर कोरबा की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। इस अवसर पर भाजपा के अनेकों पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग साथ-साथ उपस्थित थे।