Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज:कोरबाअग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

कोरबा।कोरबा शहर के भीतर स्थित अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर आज दोपहर एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3.30बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और मामले की जांच में जुटी हुई है।




