Uncategorized

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलामंत्री की जिम्मेदारी मनोज डिक्सेना को, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा में नए दायित्वों की घोषणा के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। पोंडी उपरोड़ा मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता मनोज डिक्सेना को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोज डिक्सेना लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके जिलामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
मनोज डिक्सेना ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *