Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीछे लगी आग, आधा दर्जन से ज्यादा वाहन स्वाहा

कोरबा। मार्च का महीना शुरू होते ही सूर्य की तपिश तेज हो चुकी है और जंगल में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ठीक पीछे स्थित झाड़ियां में सोमवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे आग लग गई देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मेडिकल कॉलेज के पीछे कंडम हालत में पड़े आधा दर्जन से अधिक एंबुलेंस व अन्य वाहन में देखते-देखते आग लगा गया।

जब तक दमकल की टीम पहुंच पाती तब तक आज पूरी तरह से स्वाहा हो चुका था। आगजनी से लाखों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।


