कोरबा
ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, उतारा जा रहा फोर व्हीलर से ब्लैक फिल्म, मचा हड़कंप

कोरबा। आचार संहिता लगने के साथ ही कोरबा पुलिस कप्तान यू. उदय किरण के निर्देशन में ट्रैफिक डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार के मार्गदर्शन में एएसआई मनोज राठौर के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की टीम ताबड़तोड़ कार्यवाही में जुटी है। मॉडिफाई साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगाकर बुलेट चलाने वालों पर कार्यवाही के बाद आज शाम ब्लैक फिल्म लगे चार पहिया वाहनों की धरपकड़ की गई। जिनपर 2-2 हजार रुपए चालान के साथ ही 8 वाहनों से ब्लैक फिल्म उतारते हुए 16 हज़ार रूपए का जुर्माना वसूला गया।

