कोरबा

भूषण एक्का बने कोरबा के नए सीएसपी, प्रतिभा मरकाम डीएसपी मुख्यालय

प्रदेशभर के 49 डीएसपी का तबादला आदेश, सुरेश ध्रुव, श्याम सिदार एवं विजय ठाकुर की नई जगह हुई पोस्टिंग

कोरबा। विधानसभा चुनाव के लिए जल्द आचार संहिता लागू हो सकता है जिसे देखते हुए अब राज्य सरकार ने तबादलों की झड़ी लगा दी है। एक के बाद एक तबादला आदेश जारी हो रहा है। कल जहां एएसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला हुआ था। वहीं आज फिर एक बार 49 डीएसपी का तबादला आदेश जारी किया गया है जिसमें कोरबा सीएसपी के रिक्त पद पर भूषण एक्का और डीएसपी मुख्यालय कोरबा के पद पर श्रीमती प्रतिभा मरकाम को पदस्थ किया गया है। वर्तमान में डीएसपी भूषण एक्का कबीरधाम एवं प्रतिभा मरकाम नारायणपुर जिले में पदस्थ थे। कोरबा सीएसपी का पद करीब दो माह से डीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी के तबादले के बाद से खाली पड़ा था।

इसी तरह कोरबा में पूर्व में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ रहे सुरेश ध्रुव को डीएसपी एसीबी/ईओडब्लू से सीएसपी विधानसभा (रायपुर) बनाया गया है। कुछ दिन पहले इंस्पेक्टर से डीएसपी बने पुलिस अधिकारियों में श्याम सिदार को राजनदगांव से एसडीओपी जीपीएम और विजय ठाकुर को रायपुर से एसडीओपी सारंगढ़ बिलाईगढ़ बनाया गया है। देखे लिस्ट…