गांव-गांव और गली-गली जनता के बीच पहुंच रहे हैं भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन, सादगी पूर्ण व्यक्तित्व से जनता का मिल रहा है भरपूर जन आशीर्वाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व महापौर लखन लाल देवांगन गांव गांव गली गली में जनता के बीच पहुंचकर आम जनमानस से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
सरल सौम्य और सादगी पूर्ण व्यक्तित्व ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लखन लाल देवांगन का राजनीति जीवन किसी से छिपा नहीं है उन्होंने पार्षद से लेकर महापौर और विधायक के रूप में जनता का सेवा किया।
कोरबा में महापौर रहते विकास कार्यों से कोरबा को पहचान दिलाने वाले में से एक हैं। वे जब पद में रहे हैं तो भी लोगों के बीच में थे और जब नहीं थे तो भी निरंतर आम जनमानस के बीच प्रत्येक कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों की सुख-दुख को सुनते थे। आज जब उन्हें कोरबा से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया तो लोगों का भरपूर आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। कोरबा की जनता इस बार बदलाव चाहती है लंबे समय से कांग्रेस के विधायक एवं उनके कुशासन से जनता रुष्ट हो चुकी है।
लखन देवांगन बांकीमोंगरा, सुराकछार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लगातार गांव गांव गली गली जनता जनार्दन से भरपूर आशीर्वाद ले रहे हैं। उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी स्थानीय लोग भी समर्थन कर रहे हैं।

माटी पुत्र अऊ जमीनी नेता जन-जन के दुलरवा लखन भैया ल जिताना हे, कमल छाप में बटन दबाना हे
एक और जहां भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन लगातार वार्डों में पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं तो दूसरी ओर उनके कर्मठ कार्यकर्ता भी उनकी जीत के लिए जनसंपर्क में लगे हैं। बालको नगर के परसाभाठा क्षेत्र में मंडल उपाध्यक्ष शशि चन्द्रा, युवा नेता पवन यादव , संयोजक लखन चन्द्रा, बुथ अध्यक्ष ओम राजपूत, व्यपारी देवनाथ साहु(चवाईस टेलर),मोनु कश्यप(लछमी फर्नीचर), दिनेश खुटे(D K MOBIL), रवि जायसवाल(राजा गैराज), सागर कश्यप (सागर गैराज), सुरज यादव, ऋषभदेवनथ, सुभम रत्नाकर(D S मोबाइल), मुकेश कुमार महिलांगे(मेडी मोबाइल), लक्ष्मी सोनी(सोनी केबल) ने मिलकर परसाभाठा के व्यापारियों से कोरबा विधानसभा प्रत्याशी भैय्या लखन लाल देवांगन के पक्ष में जन समर्थन मांगा गया जिसमें सभी व्यवसायों ने समर्थन दिया। सभी जनसंपर्क के दौरान माटी पुत्र अऊ जमीनी नेता जन-जन के दुलरवा लखन भैया ल जिताना हे, कमल छाप में बटन दबाना हे कहते हुए प्रचार कर रहे हैं।