Uncategorized

घर से भागकर शहर के हाेटल में ठहरा था प्रेमी जाेड़ा, फिर एक साथ फांसी लगाकर की खुदकुशी

काेरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा में रहने वाला प्रेमी जाेड़ा साथ रहने के लिए घर से भागे थे। जाे काेरबा आकर सिटी काेतवाली के सीतामणी राेड पर संचालित हाेटल चंदेला में कमरा नंबर 302 में ठहरे थे। जहां आज उन्हाेंने एक साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर काेतवाली पुलिस पहुंची। जहां मृतकाें की पहचान तिलकेजा निवासी दीपक कुमार और पहनंदा निवासी प्रियंका टंडन के रुप में की गई है। उनके परिवार काे सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल में जुटी है।