Uncategorized
एटीएम में पहुंचे और मदद के बहाने कार्ड बदलकर 2 लाख रूपये की ठगी की

कोरबा। सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी स्थित एटीएम में पहुंचे दो युवकों ने बुधवारी एटीएम में एटीएम कार्ड बदलकर 2 लाख रूपये की ठगी की। फिर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं। वारदात की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। ठगी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में नाकेबंदी की गई है। जिला पुलिस की टीम अलग-अलग क्षेत्र में आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई है, संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।बताया जाता है कि आरोपियों सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गया है, जिसके आधार पर उनकी खोजबीन की जा रही है। ठगी करने वाले आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर पहुंचे थे।

