Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज: देवपहरी में फिर हुआ हादसा, शिक्षक वाटरफॉल में डूबा

कोरबा। देवपहरी के वाटरफॉल में बारिश के दिनों में खतरा होने के बाद भी लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं और हादसे का शिकार होते हैं। पिछले दिनों जांजगीर से आए 4 लोग वहां जलस्र बढ़ने पर फंस गए थे। जिसके बाद प्रशासन व पुलिस ने सावधानी बरतने की हिदायत दी थी। लेकिन शुक्रवार को जांजगीर-चांपा जिले से पहुंचे 3 शिक्षकों की अनदेखी के कारण फिर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां वाटरफॉल में नहाते समय 3 शिक्षकों में एक पानी के तेज बहाव में बह कर डूब गया। सूचना मिलते ही लिंबू थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम 4 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है वाटरफॉल में डूबे शिक्षक का अब तक पता नहीं चला है।
