Uncategorized

कोरबा के प्रभारी मंत्री ने दिया इस्तीफा! अब मिलेगी निवर्तमान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को जिम्मेदारी

राज्य सरकार में विधानसभा चुनाव से पहले बदलाव, बुधवार को सांसद दीपक बैज बनाए गए है पीसीसी चीफ, मोहन मरकाम को मंत्री मंडल में जगह

कोरबा। प्रदेश में नवंबर माह में विधानसभा चुनाव होना है, इसके लिए चंद महीने बाद आचार संहिता लग जाएगी। अब उससे पहले प्रदेश में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए हाईकमान के निर्देश पर शासन में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। पार्टी ने पहले जहां स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया। तो वहीं बुधवार को बस्तर सांसद दीपक बैज को मोहन मरकाम की जगह पीसीसी चीफ (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) बनाया गया। अब खबर सामने आ रही है कि निवर्तमान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को प्रदेश में मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वो कल शुक्रवार को शपथ लेंगे।

सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जो कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री भी है उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह मोहन मरकाम को शिक्षा मंत्रालय के साथ ही कोरबा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।