Uncategorized
बांगो हत्याकांड अपडेट: 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, एफआईआर दर्ज
कुछ संदेही हिरासत में, अब तक नहीं मिली है कोई खास जानकारी

कोरबा। जिले के बांगो थाना में पदस्थ एएसआई नरेन्द्र सिंह परिहार की बैरक में घुसकर धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने अंदर घुसकर हत्या करने का एफआईआर दर्ज कर लिया है। वारदात का पता कल सुबह 6 बजे पता चला था, लेकिन हत्या किसने और क्यों किया, इसके बारे में 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने एफआईआर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया है। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 व 458 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले को सुलझाने के लिए एसपी उदय किरण के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी कर्मचारी जुटे हैं। कई संदेहियो को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है लेकिन अब तक ठोस जानकारी नहीं मिली है।
