Uncategorized

कुसमुंडा-गेवरा मार्ग पर भीषण हादसा: एक्टिवा-बाइक की टक्कर के बाद भारी वाहन ने कुचला, युवती और युवक की मौत

पहले दोनों दोपहिया वाहन आपस में टकराए, सड़क पर गिरते ही भारी वाहन की चपेट में आए; मौके पर गई दोनों की जान

कोरबा। जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक्टिवा सवार युवती और बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Oplus_131072

पहले एक्टिवा और बाइक में हुई टक्कर, फिर भारी वाहन ने कुचला

जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहा भारी वाहन दोनों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक्टिवा सवार युवती ने भी गंभीर रूप से घायल होने के बाद दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

भीषण सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल 112 और संजीवनी वाहन को सूचना दी। साथ ही कुसमुंडा थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *