Uncategorized

राकेश शर्मा ने संभाला 13वीं वाहिनी छसबल मड़वारानी के सेनानी का पदभार, जवानों को अनुशासन बनाए रखने दिए निर्देश

कोरबा। 13वीं वाहिनी (भारतीय रक्षित) छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल), मड़वारानी, जिला कोरबा में नवपदस्थ सेनानी राकेश शर्मा ने 29 जुलाई 2026 को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कार्यालय की सभी प्रशासनिक शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद शाखा प्रभारियों की बैठक लेकर उन्होंने वाहिनी में अनुशासन बनाए रखने और दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों के प्रशासनिक मामलों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही जवानों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए पुलिस मुख्यालय, रायपुर द्वारा चलाए जा रहे रिफ्रेशर कोर्स को अधिक रोचक बनाने पर जोर दिया। सेनानी राकेश शर्मा इससे पूर्व सेनानी वीआईपी वाहिनी माना-रायपुर, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मंत्रालय सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।इस अवसर पर उप सेनानी ओमप्रकाश चंदेल, मयंक तिवारी, सहायक सेनानी विकास कुजूर, रामबहादुर शर्मा सहित वाहिनी के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *