Uncategorized

रामपुर आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ वृक्षारोपण, पूर्व वार्ड अध्यक्ष रमेश वर्मा ने लगाया सीताफल का पौधा

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 37 रामपुर बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व वार्ड अध्यक्ष रमेश वर्मा ने फलदार वृक्ष सीताफल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। रमेश वर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुपरवाइजर प्रतिमा धांधी, उर्मिला भारती, जयंती भगत, फरीदा केरकेटा, सुमित्रा, संगीता खेश, गीता कर, बिंदिया तथा प्रमिला एक्का सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी परिसर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *