Uncategorized

कोरबा दर्री हसदेव डेम में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी…

कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव डेम के पास सोमवार को एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान नंदिनी मेहर (30 वर्ष), पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरी सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदिनी एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखने जाती थी। परिजनों को सुबह उसके घर में नहीं होने की जानकारी मिली। इसी दौरान आसपास के लोगों से सूचना मिली कि हसदेव नदी में एक युवती का शव मिला है।
राहगीरों की सूचना पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *