Uncategorized

सुशासन तिहार 2026: कोरबा में 1 मई से जनसमस्या निवारण शिविर, 37 स्थानों पर होगा त्वरित समाधान

कोरबा। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के लिए “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत 1 मई से व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कुल 37 शिविरों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया है, जिसमें विभिन्न जनपद पंचायतों के क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे।
राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध कराना और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाना है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने बताया कि शिविरों में पारदर्शिता और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे सुशासन के मूल आधार को और मजबूत किया जा सके।

कार्यक्रम के अनुसार, अभियान की शुरुआत 1 मई 2026 को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम धनरास से होगी। इसके बाद 4 मई को करतला के कनकी, 5 मई को पोडीउपरोड़ा के पिपरिया एवं पाली के ईरफ में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मई माह में आगे 7 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के जल्के और कोरबा के पहंदा, 8 मई को पाली के बसीबार, 11 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के बैरा, तथा 12 मई को पाली के चोढ़ा और कोरबा के चुईया में शिविर लगाए जाएंगे।
इसी क्रम में 13 मई को करतला के गिधौरी, 14 मई को कटघोरा के सिंघाली एवं कोरबा के केराकछार, 15 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के सिरमीना, 16 मई को पाली के रामाकछार और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के लमना, पाली के नगोई तथा कटघोरा के डोंगरी में जनसमस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
माह के उत्तरार्ध में 20 मई को करतला के देवलापाठ, 21 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के मोरगा एवं कोरबा के ढोंगदरहा, 22 मई को पाली के धौराभांठा, 26 मई को पाली के निरधी, पोंड़ीउपरोड़ा के जटगा और कटघोरा के छिंदपुर, 28 मई को करतला के नवापारा (चौ.) तथा 29 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के तुमान एवं पाली के डोगानाला में शिविर आयोजित होंगे।
जून माह के प्रथम सप्ताह में भी अभियान जारी रहेगा। 1 जून को कोरबा के देवपहरी, 2 जून को करतला के कोटमेर और पोंड़ीउपरोड़ा के लेपरा, 3 जून को कोरबा के बरपाली, 4 जून को करतला के सुखरीकला एवं पाली के मुड़ापार, तथा 5 जून को पोंड़ीउपरोड़ा के तानाखार, कोरबा के चिर्रा और कटघोरा के खैरभवना में अंतिम चरण के शिविर लगाए जाएंगे।
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि शिविरों के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। प्रत्येक शिविर में क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो विभिन्न विभागों के समन्वय से मौके पर ही आवेदनों का निराकरण करेंगे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *