खरमोरा के डीएवी स्कूल का दमदार रिजल्ट: 10वीं में छात्रों ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान
कोरबा। सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणामों में डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, खरमोरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। स्कूल के छात्रों ने न केवल उच्च अंक हासिल किए, बल्कि समग्र परिणाम में भी उत्कृष्टता दिखाई।

इस वर्ष सृजल देवांगन ने 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। सामाजिक विज्ञान में 98 और गणित में 95 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

रिया तांबोली ने 87.80 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान और सरबजीत साहनी ने 84.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अन्य मेधावी छात्रों में आनंदी राय और पल्लवी चंद्रा (82.00%), मंजीत सिंह रत्नाकर (74.00%), स्वालेहा आफरीन (71.40%), ऋषभ जायसवाल (69.20%) और रचित कुमार यादव (63.60%) शामिल रहे। खास बात यह रही कि विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो स्कूल के बेहतर शैक्षणिक माहौल और मार्गदर्शन को दर्शाता है।
विद्यालय के प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का नतीजा है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि “मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।” साथ ही उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


