Uncategorized
उप निरीक्षक कृष्णा साहू बने बिलासपुर एससीसीयू के प्रभारी

कोरबा। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बिलासपुर जिले में कई थाना व चौकी प्रभारी का तबादला आदेश जारी किया है। सूची में उप निरीक्षक कृष्णा साहू का नाम भी शामिल है जिन्हें एससीसीयू का प्रभारी बनाया गया है। एससीसीयू क्रिमिनल और साइबर क्राइम को पकड़ने के लिए स्पेशल यूनिट है।
कृष्णा साहू इससे पहले कोरबा जिले में साइबर सेल के प्रभारी रह चुके हैं। उनके बेहतर कार्य कुशलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने उन्हें बिलासपुर जैसे बड़े जिले में नई और बड़ी अहम जवाबदारी सौंपी है। वही कोरबा जिले से बिलासपुर गए नवीन देवांगन को यातायात से थाना प्रभारी सिरगिट्टी बनाया गया है, इसी तरह निरीक्षक पौरुष पूरे को थाना प्रभारी कोनी जिम्मेदारी सौंप गई है।
