Uncategorized

भाजपा कार्यालय में कांग्रेसियों ने की तोड़फोड़, भाजपाइयों ने किया सीएसईबी चौक पर चक्काजाम

कोरबा। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने से नाराज कांग्रेसियों ने शुक्रवार की देर शाम टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव कर दिया था जहां कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा करते हुए भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की। इस दौरान जमकर नारेबाजी की थी। किसी तरह पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। देर शाम भाजपाइयों ने कांग्रेसियों की इस हरकत से नाराज होकर सीएसईबी चौकी का घेराव कर दिया और भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर रात करीब 10:00 बजे भाजपाई सीएसईबी चौक पर बैठकर चक्का जाम में जुट गए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, नेता प्रतिपक्ष हित्तानंद अग्रवाल समेत भाजपा के सभी बड़े नेता व शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित हैं। रात में कामकाज करके घर लौट रहे लोग जाम में फंस गए हैं।