Uncategorized

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: चाकू से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, दो अपचारी बालक भी पकड़े गए

कोरबा। थाना कोतवाली पुलिस ने चाकू मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो अपचारी बालकों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 207/2026 के तहत धारा 296, 109, 115(2), 351(3) एवं 191(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू सागर उर्फ सुनील पिता करण कलाइत (20 वर्ष) निवासी मोतीसागर पारा कोरबा, राकेश दास पिता बिल्दास महंत (23 वर्ष) निवासी ईमलीडुग्गू खंडाला स्कूल के पास कोरबा, गिरीराज शर्मा उर्फ बिट्टू पिता मिथल प्रसाद शर्मा (22 वर्ष) निवासी ईमलीडुग्गू संतोषी मंदिर के पास कोरबा तथा लव शुक्ला पिता टिक्कू शुक्ला (22 वर्ष) निवासी ईमलीडुग्गू कोरबा शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो अपचारी बालकों को भी पकड़ा गया है, जो मोतीसागर पारा क्षेत्र के निवासी हैं।
मामले के संबंध में प्रार्थी मोहन सिंह राजपूत ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे वह काली माता मंदिर की ओर से उत्तर दिशा की ओर दुकान जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके भाई धनसिंह पर ईंट-पत्थर और चाकू से हमला कर दिया। हमले में धनसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली एम.बी. पटेल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों और दो अपचारी बालकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों को 5 मार्च 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मामले का एक अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एम.बी. पटेल, उपनिरीक्षक महासिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक चक्रधर सिंह राठौर, आरक्षक वासुदेव आदित्य, सुनील राजपूत, चंद्रकांत गुप्ता, दिलेर सिंह, आलोक पाण्डेय और काव्या चंदा का विशेष योगदान रहा।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *