सुदूर वनांचल के धनी गांव बहेरा में होलिका दहन के बाद धूमधाम से मना होली उत्सव, विश्वनाथ कंवर रहे शामिल”

कोरबा।जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा के धनी गांव बहेरा में होलिका दहन के बाद ग्रामीणों ने हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होली उत्सव मनाया। गांव में पहले विधिवत होलिका दहन किया गया, जिसके पश्चात ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पति विश्वनाथ कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से आग्रह किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद या अशांति न होने दें तथा एक-दूसरे का सम्मान करते हुए पर्व की खुशियां साझा करें।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक गीत-संगीत और रंग-गुलाल के साथ लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मौसम कंवर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
होली उत्सव के इस आयोजन से पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया और सभी ने मिलजुलकर इस पावन पर्व को आनंदपूर्वक मनाया।


