Uncategorized

फेरी-फेरी में दो जिलों के जुआरी खेल रहे थे कोरबा के जंगलों में जुआ, उरगा पुलिस ने चिचोली जंगल में दबोचा, नगदी समेत 7 लाख के मशरूका के साथ 6 गिरफ्तार 

बारिश के सीजन में जंगल में लगा लेते थे टेंट, बोकरा-भात के साथ लेते थे 52 परी का मजा, उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जुआरियों में मचा हड़कंप, फरार जुआरियों की पतासाजी जारी

कोरबा। जिले में फेरी-फेरी में लेमरू, श्यांग, करतला, कटघोरा व दर्री क्षेत्र के जंगल में दो जिलों के जुआरियों की महफिल जम रही थी। मुख्य रूप से दर्री अनुभाग के जंगल में जुआरियों का ज्यादा अड्‌डा जम रहा था। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले जानकारी पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी तक पहुंचने पर सायबर सेल को कार्यवाही का निर्देश मिला था। लेकिन सायबर सेल से सूचना लीक हो गई और जुआरी अड्‌डा छोड़कर भाग निकले। जिसके बाद उरगा थाना क्षेत्र में पड़ोसी जिलों की सीमा से लगे जंगलों में 2-3 दिन से जुआरी टेंट लगाकर बोकरा-भात के साथ जुआ खेलने में जुटे थे। कोरबा व जांजगीर-चांपा जिले से दर्जनों जुआरी अड्‌डे में पहुंच रहे थे। बुधवार की रात उरगा थाना के नए प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि कि चिचोला जंगल में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना तत्काल पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी को दी गई। जिसके बाद उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रवींद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी कार्यवाही की गई। चिचोली रोड से 2 कि.मी. जंगल के अंदर जुआ फड़ पर जब पुलिस टीम पहुंची तो जुआरी भागने लगे जिन्हें दौड़ाया गया। पुलिस टीम द्वारा 6 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है। जुआ फड़ से नगदी रक़म 44850.00 एवं 11 मोटर साइकिल तथा 5 नग मोबाइल जुमला क़ीमती 700000.00 (सात लाख रू) को बरामद कर जप्त किया गया है। अन्य जुआरी जो पुलिस टीम को देखकर भागे है, उनका पता तलाश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सचिन नवनीत, आरक्षक झंगल मँझवार, आरक्षक श्याम एक्का और आरक्षक नितेश निवासी का विशेष योगदान रहा।

पकड़े गए ये जुआरी, ज्यादातर जांजगीर-चांपा के 

(1) अंकित महंत पिता कौशल महंत उम्र 39 वर्ष निवासी त्रिमूर्ति टॉकीज़ के पास चाँपा ज़िला जाँजगीर चाँपा

(2) रामकिशोर राठौर पिता देवी प्रसाद राठौर उम्र 62 वर्ष साकिन नूतन कालोनी जाँजगीर चाँपा

(3) अशोक पंडा पिता लक्ष्मीधर पंडा उम्र 49 वर्ष साकिन थानापारा चाँपा

(4) दिनेश कुमार टंडन पिता छातराम टंडन उम्र 40 वर्ष साकिन बरबसपुर कर्रानाला ज़िला कोरबा

(5) मुकेश मेहरा पिता पंचराम मेहरा उम्र 24 वर्ष साकिन चेकपोस्ट बॉल्को

(6) उपेन्द्र राठौर पिता रामचंद्र राठौर उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड क्र 12 जाँजगीर

मौके पर जप्त हुए यह दोपहिया वाहन 

(1)Splender Plus..c.g.12BB.3921

(2)CB.Z.cg11ck.3961

(3)Honda110..sold..

(4)Paisson..cg11BE.5797

(5) Honda. SP .cg11BG.3362..

(6) Paisson pro..cg11at.9660.

(7) Splender smart..cg11AF2118..

(8) Paisson.X.pro..cg04LM 8932..

(9)Hero splendor Plus..cg..11BD.4622

(10)Hero HF.. deluxe..cg11ax3115.

(11)Honda sp..shine..cg11az..9071