छत्तीसगढ़
आठवें राउंड के बाद जय सिंह अग्रवाल लगभग 13000 वोट से हुए पीछे, राज्य में भी कांग्रेस की स्थिति कमजोर

कोरबा। कोरबा में 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, इसके साथ ही कोरबा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लिए खाई जैसी स्थिति निर्मित होने लगी है। 8 राउंड की गिनती के बाद जो स्थिति सामने है उसके अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी एवं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल करीब 13000 वोट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन की स्थिति हर राउंड में मजबूत होते जा रही है। आगे 10 राउंड की गिनती ही बाकी है। इसी तरह कटघोरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कुमार भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल से 2000 वोट से पीछे हो चुके हैं। अब तक की गिनती में राज्य में भी कांग्रेस पिछड़ते नजर आ रही है।