कोयला कारोबार में गड़बड़झाला…”ED” के बाद अब “IT” की एंट्री, कोरबा में भी मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़। राज्य में जहां कोयला कारोबार में गड़बड़झाला को लेकर ED की जांच चल रही है वही अब IT ने भी एंट्री मार ली है। राज्य में एक के बाद एक सेंट्रल की दो एजेंसी की जांच-पड़ताल से कोयला कारोबारियों में दहशत होने लगी लगी है कि वह इस बार रडार में ना आ जाएं। कोरबा में भी कई बड़े कोयला कारोबारी है जो राज्य और राज्य के बाहर भी कारोबार करते हैं इन कारोबारियों में कई पहले ही IT के रडार में आ चुके थे इसलिए फिर से उनके बीच हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि 1 दिन पहले दिल्ली से आईटी के 50 अधिकारियों कर्मचारियों की टीम राज्य में पहुंच गई थी, जिसने एक साथ बुधवार की सुबह प्रदेश के रायपुर व कुछ अन्य जिलों में दबिश दी है। कई कोयला कबार कारोबारियों के आवास व ऑफिस पर जांच शुरू हो गई है। कोरबा में भी आईटी की एक टीम के पहुंचने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों की माने तो ED की पड़ताल के दौरान जो दस्तावेज मिले हैं उसमें कई कारोबारियों के यहां अकूत संपत्ति और अधिकारियों से निकट संपर्क का पता चलने पर अब IT ऐसे कोयला कारोबारियों के यहां दबिश देकर टैक्स से जुड़े फाइल खोल रही है।