अजब चाेर का गजब कमाल… आंखों से सुरमा की तरह घर में लाेगाें के रहते हुए भी कर लेता है चाेरी, घेराबंदी करने पर भी नहीं आता पकड़ में
उमरेली-नवापारा गांव में ग्रामीणाें के बीच दहशत, बाहर जाने पर घर काे बनाता है निशाना, परिवार के रहते हुए भी दिनदहाड़े कर लेता है चाेरी

काेरबा। उरगा थाना के अंतिम सीमा पर स्थित उमरेली-नवापारा में करीब 2 सप्ताह से अजब चाेर का गजब कमाल चल रहा है, जाे घर में लाेगाें के रहते हुए अांखाें से सुरमा चुरा लेने की तरह चाेरी की वारदात करके भाग निकलता है। उक्त चाेर ने कई घराें काे निशाना बनाया है। चाेर की दहशत ऐसी है कि लाेग बाहर जाना जरूरी हाेने भी घर छाेड़कर नहीं जा पा रहे हैं। गांव में सुरक्षा के लिए रतजगा भी कर रहे हैं। किसी घर में चाेर के घुसने की भनक लगते ही घेराबंदी करके वहां खाेजबीन की जाती है, लेकिन चाेर नहीं पकड़ा रहा है। साेमवार की दाेपहर 2 बजे उक्त चाेर ने उमरेली में फिरत राम मिरी के घर घुसकर अलमारी के अंदर लाॅकर से छाेटा संदुक चाेरी कर लिया। जिसमें नगद 45 हजार रुपये, ट्रेक्टर व मोटर सायकल का कागजात , जमीन का पर्ची ,पेन कार्ड ,आधार कार्ड , बैंक पास बुक , एटीएम, श्रम कार्ड था। जबकि उस समय घर के सभी सदस्य बाडी में साफ-सफाई एवं हाता लगा रहे थे। जिनके मकान के अंदर अलमारी का लाॅकर का लाॅक टूटने और चाेरी हाेने का पता ही नहीं चला। फिरत राम मिरी ने मंगलवार काे उरगा थाना पहुंचकर घटना की रिपाेर्ट लिखाई।