Uncategorized

कोरबा में राज्य स्तरीय बैडमिंटन का महासंग्राम, 23–27 फरवरी तक दिखेगा रोमांच

कोरबा। में राज्य स्तरीय बैडमिंटन का महासंग्राम, 23–27 फरवरी तक दिखेगा रोमांचकोरबा। इसी माह 23 से 27 फरवरी तक योनेक्स सनराइज 24वीं छत्तीसगढ़ स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (केडीबीए) के तत्वावधान में नगर निगम कॉलोनी स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में संपन्न होगी।टूर्नामेंट के मुकाबले एरिना के भव्य डबल बैडमिंटन कोर्ट एवं मनोरंजन गृह के सिंगल कोर्ट पर खेले जाएंगे। राज्य भर से 150 से अधिक खिलाड़ी कुल 79 ईवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और स्टेट चैंपियन का खिताब जीतने के लिए जोरदार मुकाबले होंगे।

इन आयु वर्गों में होंगे मुकाबलेप्रतियोगिता में 35 प्लस से लेकर 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे।35+, 40+, 45+, 50+ वर्ग में पुरुष सिंगल्स, पुरुष डबल्स, महिला सिंगल्स, महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स55+, 60+, 65+, 70+ एवं 75+ आयु वर्ग में भी विभिन्न श्रेणियों में स्पर्धाएंवरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच होने वाले ये मुकाबले खेलप्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे।आयोजन को लेकर उत्साहकेडीबीए के संरक्षक अशोक शर्मा एवं अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और नई युवा टीम पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थाओं में जुटी है।एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल के अनुसार, प्रतियोगिता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।केडीबीए के सचिव मनीष गुप्ता और कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स ने कहा कि आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित होगा। अब खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को रोमांचक मुकाबलों के आगाज का इंतजार है।कोरबा में आयोजित हो रही इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप से शहर में खेल का उत्साह चरम पर है और पांच दिनों तक बैडमिंटन का शानदार माहौल देखने को मिलेगा।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *