अवैध रेत उत्खनन कर रहा था पंचायत सचिव, डिप्टी रेंजर ने राेका ताे दिखाई दबंगई…जान से मारने की धमकी भी दे दी

काेरबा। पाेड़ी-उपराेड़ा विकासखंड में वनभूमि से अवैध रेत उत्खनन करा रहे पंचायत सचिव काे राेकना वन विभाग के डिप्टी रेंजर काे भारी पड़ गया। सचिव ने दबंगई दिखाते हुए गाली-गलाैच कर जान से मारने की धमकी दे डाली।

दरअसल कटघोरा वन मण्डल के केंदई वन परिक्षेत्र में वनभूमि में केंदई नदी से अवैध रेत उत्खनन लंबे समय से चल रहा है। कुछ दिन पहले स्थानीय ग्राम पंचायत का सचिव वेंकट रमन प्रताप सिंह वहां ट्रैक्टर लगाकर रेत उत्खनन व लाेडिंग करा रहा था। तब केंदई वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर विकास सुर्यवंशी निरीक्षण करते हुए वहां पहुंचे। जिन्हाेंने अवैध रूप से रेत उत्खनन हाेते देख सचिव वेंकट रमन काे मना किया। लेकिन सचिव वेंकट रमन उल्टे ही दबंगई पर उतर आया था। तब समझाइश देकर डिप्टी रेंजर सूर्यवंशी वापस चला गया था। उसी बात काे लेकर वेंकट रमन रविवार की सुबह 8 बजे डिप्टी रेंजर सूर्यवंशी के शासकीय निवास के पास पहुंचा। जहां उसने “तू मना करने वाले कौन होते हो कहकर गाली-गलाैच की” गाली देने से मना किया ताे उसने परिवार वालों को जान सहित मार डालने की धमकी दी। साेमवार काे डिप्टी रेंजर सूर्यवंशी ने माेरगा चाैकी में पहुंचकर रिपाेर्ट लिखाई। जहां वेंकट रमन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पंचायत सचिव वेंकट रमन प्रताप सिंह चर्चित है। मोरगा मैं पकड़ा है बड़े जुए के फड़ में वह भी शामिल था।