Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज: सार्वजनिक स्थान नहर रोड कनबेरी में पिस्टल तथा फरसानुमा धारदार हथियार लहराकर आमजनता एवं श्रद्धालुओं के बीच फैलाया था दहशत, उपद्रवियों के खिलाफ उरगा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

शहर में निवासरत दो व्यस्क बदमाश समेत 4 नाबालिग गिरफ्तार

कोरबा। दिनांक 21.07.2025 को रात्रि लगभग 02:30 बजे सावन सोमवार होने से कनकेश्वर धाम कनकी शिव मदिंर दर्शन करने के लिये बड़ी संख्या में लोग जा रहे थे। रास्ते में नहर रोड कनबेरी बाजार के पास कुछ श्रध्दालू डी.जे. साउण्ड सिस्टम के गाना में डांस कर रहे थे उसी समय विक्रम शर्मा, नामक व्यक्ति अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर डी.जे. के धुन मे डांस करते हुये विक्रम शर्मा अपने पास रखे पिस्टल तथा विधि से संघर्षरत् बालक अपने पास रखा हुआ फरसानुमा धारदार हथियार को अपने-अपने दाहिने हाथ में उपर आसमान की ओर उठाकर लोगो को दिखाकर लहराते हुये वहां पर सार्वजनिक जगह में अश्लील गाली गलौच करते हुये उपद्रव कर रहे थे जिससे आस पास के तथा आने जाने वाले आम जनता श्रध्दालुओं में डर भय का वातावरण बन गया था।

प्रार्थी मेघनाथ यादव पिता बोधन यादव उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम खैरभवना थाना उरगा जिला कोरबा छ0ग0 ने थाना उपस्थित होकर घटना की लिखित शिकायत पत्र देकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से आरोपियों पर शीघ्र और कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया था। जिसके बाद उरगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण राहुल यादव, विक्रम शर्मा तथा इनके साथ मिलकर अपराधिक कृत्यों में संलिप्त 4 विधि से संघर्षरत बालको के द्वारा घटना में प्रयुक्त 1 नग मो.सा. के चैन स्पैकिट से बना हुआ फरसा नुमा धारदार हथियार एवं एक लाईटर गन नकली पिस्टल को आरोपीयों तथा विधि से संघर्शरत् बालको के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपिगण (1) राहुल यादव पिता दादू राम यादव उम्र 21 वर्ष निवासी खपराभट्टा वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी बाजार थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.), (2) विक्रम शर्मा पिता श्री अप्पुनर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी चिमनीभट्टा टीपी नगर कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना सिद्ध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी महोदय न्यायालय कोरबा, रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा इनके साथ अपराधिक कृत्यों में संलिप्त 04 विधि से संघर्षरत बालको का निरूद्ध पंचनामा तैयार किया जाकर चारों विधि से संघर्शरत् बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर उरगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेश तिवारी, उनि अजय सोनवानी, प्रआर 387 रामू कुर्मी, प्रआर 407 बसंत कुमार भैना, आर. क्र. 103 अजय यादव, आर. क्र. 52 नितेश तिवारी, आर. क्र. 464 प्रेमचंद साहू, आर. क्र.41 सुशील यादव एवं सैनिक क्रमांक 217 शांतनु राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।