Uncategorized

“सजग कोरबा” अभियान: बैंकों में छत्तीसगढ़ी पैंपलेट और ऑडियो संदेश से पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

कोरबा।जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा” अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा बैंकों और वित्तीय संस्थानों में छत्तीसगढ़ी भाषा के पैंपलेट चस्पा किए गए हैं। साथ ही ऑडियो संदेशों के माध्यम से भी नागरिकों को सतर्क किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि आगामी दिनों में लूट, ठगी और चोरी जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोगों को पहले से जागरूक करना जरूरी है। इसी क्रम में सुरक्षित लेन-देन, संदिग्ध व्यक्तियों से सावधानी और असामान्य गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की जा रही है।
छत्तीसगढ़ी पैंपलेट में प्रमुख संदेश इस प्रकार हैं —
▪ बैंक से पैसा निकालते समय अकेले न जाएं, 3–4 भरोसेमंद लोगों के साथ जाएं।
▪ किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं।
▪ पैसे निकालने के बाद रास्ते में कहीं न रुकें।
▪ पैसे को वाहन की डिक्की या डैशबोर्ड में न छोड़ें।
▪ बैंक या आसपास संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
▪ पैसे लेकर सुनसान रास्तों से जाने से बचें।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस सहायता नंबर पर दें, ताकि समय रहते अपराधों को रोका जा सके।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *