गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सजकर तैयार हुआ सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र, तिरंगा गुब्बारा व लाइटिंग आर्कषण का केंद्र

कोरबा। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में कल सोमवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा फहराने की तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही कार्यालय को तिरंगामय साज-सज्जा से सुसज्जित भी किया जा रहा है। जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन सभी थाना-चौकी विशेष स्वच्छता और साज-सज्जा की गई है, जिसमें शहर के पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला में लगा तिरंगा गुब्बारा और जगमगाती रंग बिरंगी रौशनी चर्चा का विषय बन गई है। तिरंगा गुब्बारों और जगमग करती रंग बिरंगी रौशनी बिखेरती लाईट से सराबोर कर दिया गया है, जिसकी खूबसूरती लोगों को खूब भा रही है। गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विभव तिवारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भवन के साज-सज्जा में विशेष भूमिका निभाई है। पुलिस सहायता केंद्र हर वर्ष स्वच्छता व विशेष साज-सज्जा व वहां के प्रभारी विभव तिवारी को अनुकरणीय कार्य के लिए के लिए जाना जाता है।



