एखलाख खान का आराेप निराधार और झूठा, मिर्जा आसिफ बेग बने रहेंगे मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष: आरिफ खान
प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी, कहा गया झूठ बाेलकर फैलाया जा रहा समाज में भ्रम, मिर्जा आसिफ बेग ने दस्तावेज पेश कर उल्टे हाजी एखलाख खान के खिलाफ लगाए आरोप

काेरबा। जामा मस्जिद के सेक्रेटरी हाजी एखलाक खान द्वारा 24 अगस्त काे प्रेस वार्ता कर मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा आसिफ बेग (निशू) के विरुद्ध कई आरोप लगाए। हाजी एखलाक खान के द्वारा मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारणी काे भंग किया जाना बताया गया था। जबकि 25 अगस्त काे सून्नी मुस्लिम जमात के अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में प्रेस वार्ता लेकर हाजी एखलाख के आराेप काे निराधार व मिथ्या बताया गया। कहा गया कि उनके द्वारा अपने स्वार्थ के लिए झूठ बाेलकर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है। मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा आसिफ बेग (निशू) ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मेरे विरुद्ध हिसाब को लेकर आरोप लगाया जबकि मेरे द्वारा पिछले कार्यकालों में कमेटी के द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा समाज के नागरिको के मध्य रखते हुए सारा हिसाब-किताब चस्पा किया जा चुका है । मिर्जा आसिफ बेग ने बताया, हाजी एखलाक खान के द्वारा हिसाब-किताब चस्पा होने के बाद भी ऐसे आरोप लगाना समाज के बीच में भ्रम पैदा करना एवं बदनाम करने की साजिश है एवं समाज को बाटने का प्रयास किया जा रहा है। हाजी एखलाक खान के द्वारा कहा गया कि 11 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को हुई मरकज़ी सिरत कमेटी की बैठक की जानकारी उनकाे नहीं दी गई जबकि उक्त बैठक के आयोजन का ऐलान स्वयं जामा मस्जिद में हाजी एखलाक खान के द्वारा किया गया था। मिर्जा आसिफ बेग के द्वारा स्वयं शहर की सारी मस्जिदों में ऐलान कराया गया ताकि समाज के बीच होने वाली महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी समाज के लोगों को मिल सके। हाजी एखलाक खान के द्वारा 11 अगस्त 2023 की बैठक में मिर्जा आसिफ बेग को विभिन्न आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पद से हटाए जाने के प्रस्ताव रखा जिसमें समाज के लोगों ने हाजी एखलाक खान के इस क्रित्य पर रोश व्यक्त किया, जिससे हाजी एखलाक खान उस मिटिंग से डर कर भाग खड़े हुए और समाज के बीच भ्रम फैलाने की नियत से मिर्जा आसिफ बेग पर अभद्र व्यवहार जैसा गंभीर आरोप लगाया । 11 अगस्त की बैठक का साक्षी केवल हाजी एखलाक खान नहीं, बल्कि कोरबा की पूरी आवाम है। हाजी एखलाक खान अपने डर को छुपाने के लिए कितना भी प्रयास कर ले आवाम उनकी मीठी-मीठी बातों पर नहीं आएगी ।
आरिफ खान के मुताबिक हाजी एखलाक खान ने मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा आसिफ बेग पर निराधार आरोप लगाते हुए मरकज़ी सिरत कमेटी को चंदा ना देने की बात कही है। सीरत कमेटी समाज की कमेटी है जो समाज के लिए धार्मिक आयोजन आदि के कार्यों का निर्वाहन करती है। विभिन्न कार्यो कार्यक्रमो में शहर को सजाया जाता है, रैलियाँ निकाली जाती है। समाज के कार्यों में जो खर्च आता है उस खर्च का वहन समाज के छोटे-छोटे चंदों से आता है जिसका हिसाब-किताब प्रति वर्ष सार्वजनिक बैठक करके समाज के लोगों को जानकारी दी जाती है और शहर की सारी मस्जिदों में चस्पा किया जाता है। यही सिलसिला वर्षों से चला आ रहा है। एखलाक खान के चंदा न दिये जाने की बात को आवाम ने नकार दिया है। उन्हाेंने यह भी कहा कि हाजी एखलाक खान द्वारा मरकज़ी सिरत कमेटी को भंग किये जाने की भ्रामक जानकारी मिडिया के माध्यम से समाज के बीच दी गई है। समाज अब जागरूक हाे गया है। उनकी बात में काेई नहीं आएगा बल्कि इस वर्ष मिलादुन्नबी सारे मस्जिदों के ईमाम की सरपरस्ती एवं मेमन जमात की सरपरस्ती में निकाली जायेगी। इस पर विभिन्न कमेटी अपना समर्थन दिया ।
प्रेस वार्ता के दौरान आरिफ खान व मिर्जा आसिफ बैग (निशू) के अलावा नूरी मस्जिद के सरपरस्त मकबूल खान, मेमन जमात के सदर फारूक मेमन, मेमन जमात के सेक्रेटरी अमीन शेखानी, सीरत कमेटी के मोहसिन मेमन, यूथ मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष सोहेल खान व यूथ मुस्लिम कमेटी के कोर मेंबर आवेश कुरैशी मंचस्थ थे।
