Uncategorized
एसईसीएल के कुसमुंडा खदान में हुआ फिर हुआ हादसा,कन्वेयर बेल्ट में दबा कर्मचारी

कोरबा।
लगातार हादसे होने के कारण हादसों का खदान बन चुके एसईसीएल के कुसमुंडा खदान में आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें कन्वेयर बेल्ट में दबकर एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुसमुंडा खदान में सुबह पहली शिफ्ट में ड्यूटी करने समानता कंपनी पहुंचे ठेका कर्मी कनवेयर बेल्ट की सफाई का काम कर रहे थे। इस दौरान एक ठेका कर्मी कनवेयर बेल्ट की चपेट में आ गया। वह बुरी तरह से कनवेयर बेल्ट में दब गया। साथी ठेका कर्मियों ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। बताया जा रहा है की कनवेयर बेल्ट को कटर मशीन से काटकर ठेका कर्मी को बाहर निकाला गया है। जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोरबा के निजी अस्पताल में भेजा गया है। एसईसीएल के कुसमुंडा खदान में लगातार हाथ से हो रही है बावजूद इसके सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे है।