यूबीएस चौहान कोरबा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, Asp अभिषेक वर्मा सुकमा भेजे गए, प्रदेश के 76 एएसपी का हुआ तबादला

कोरबा। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य शासन ने थोक में 76 एएसपी का तबादला आदेश जारी किया है। जिसमें लगभग अधिकांश जिलों में लंबे समय से पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ अधिकारियों को बदल दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों को नक्सली क्षेत्रों में भेजा गया है तो नक्सली क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों को मैदानी क्षेत्र में पोस्टिंग दी गई है। जिसमें कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी बदलते हुए Asp अभिषेक वर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुकमा के पद पर पदस्थ किया गया है, उनकी जगह पुलिस मुख्यालय में पदस्थ यूबीएस चौहान को कोरबा का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कोरबा में पूर्व में पदस्थ रहे सुखनंदर राठौर, कीर्तन राठौर, पुष्पेंद्र बघेल, खोमनलाल सिन्हा, संदीप मित्तल समेत कई अन्य अधिकारियों की भी अलग अलग पद पर पदस्थापना की गई है। देखें सूची…
