Uncategorized

धान खरीदी केंद्रों का छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा। रामपुर विधानसभा प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) ध्रुव कुमार मिर्धा ने आज विकासखंड करतला अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित फरसवानी एवं कोथारी स्थित धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

Oplus_131072

निरीक्षण के दौरान श्री मिर्धा ने धान खरीदी की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान किसानों द्वारा धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग रखी गई, जिस पर श्री मिर्धा ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Oplus_131072

धान खरीदी केंद्रों में मौजूद किसानों ने प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा सुचारू रूप से संचालित धान खरीदी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

Oplus_131072

इस अवसर पर नरेंद्र बिंझवार, झामलाल साहू, लेखराम सोनवानी, खिलवान मन्नेवार, अकादशी, हरी सोनवानी, सतीश राठौर, रामनाथ कश्यप, ओमप्रकाश मिर्धा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *