Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा के एसएस प्लाजा में लगी भीषण आग, बालाजी स्टील का गोदाम जलकर खाक
कोरबा। शहर की पावर हाउस रोड पर स्थित से प्लाजा में आज सुबह एकाएक भीषण आग लग गई जिससे पद्मिनी ज्वेलर्स व बालाजी स्टील समेत कई अन्य दुकान चपेट में आ गए। बालाजी स्टील नामक दुकान में आग पूरी तरह से फैल गई, जिससे वहां मौजूद सामान व फर्नीचर जलकर खाक हो गए। आग के धीरे-धीरे अन्य दुकानों की ओर बढ़ने पर हड़कंप मच गया था। बाद में फायर ब्रिगेड की टीमों के पहुंचने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चालू हुआ।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मौजूदगी में करीब 3 घंटे केरेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिसके बाद में व्यापारियों ने राहत की सांस ली। घटना में मुख्य रूप से बालाजी स्टील को नुकसान हुआ है।



