Uncategorized

नशे के खिलाफ गांव की नारी शक्ति सड़कों पर मंगामार–मानिकापुर में कच्ची महुआ शराब पर सख्त सामाजिक दंड का ऐलान…

कोरबा।पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मंगामार और मानिकापुर में कच्ची महुआ से बनी अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। नशा मुक्ति जागरूकता रैली के जरिए सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर अवैध शराब कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की और सामाजिक स्तर पर कड़े दंड लागू करने का संकल्प लिया।महिलाओं ने कहा कि कच्ची महुआ शराब ने गांवों की शांति और पारिवारिक सुख-चैन छीन लिया है। नशे के कारण घर-घर में झगड़े, गाली-गलौज, मारपीट और आर्थिक तंगी बढ़ती जा रही है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं महिलाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

Oplus_131072

रैली के दौरान महिलाओं ने सामाजिक प्रस्ताव के रूप में सर्वसम्मति से यह घोषणा की कि—अवैध शराब बेचते पाए जाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना, शराब पीकर गाली-गलौज या हिंसा करने पर 25 हजार रुपये का दंड, तथा अवैध शराब बिक्री की सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

महिलाओं का कहना है कि यदि कानून और प्रशासनिक स्तर पर समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो गांव समाज स्वयं नशे के खिलाफ कठोर कदम उठाने को मजबूर होगा। महिला समूहों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद अवैध शराब कारोबारियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।

Oplus_131072

मजदूरी की कमाई नशे में बर्बाद हो रही है और कई परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। रैली के समापन पर महिलाओं ने पंचायत, पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग से अविलंब सख्त कार्रवाई, नियमित गश्त और सतत निगरानी की मांग की। महिलाओं ने एक स्वर में कहा—“नशा मुक्त गांव ही सुरक्षित परिवार और मजबूत समाज की असली पहचान है।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *