सेंट्रल स्कूल के छात्र स्कूटी-बाइक लेकर पहुंच रहे थे स्कूल, ट्रैफिक पुलिस ने लगा दी क्लास, अगली बार पकड़े जाने पर कार्यवाही की चेतावनी देकर छोड़ा

कोरबा। आज एनटीपीसी जमनीपाली सेंट्रल स्कूल में पढ़ने वाले छात्र स्कूटी और बाइक में सवार होकर घर से स्कूल आते हैं, आज उनकी क्लास ट्रैफिक पुलिस ने लगा दी। दरअसल ट्रैफिक पुलिस लगातार स्कूलों में पहुंचकर यातायात नियमों के पालन के लिए सीख देती है, जिसमें 18 साल से कम उम्र के बच्चों को गाड़ी नहीं चलाने की समझाइश दी जाती है।

छात्र बाद में नियमों को भूल जाते हैं और स्कूटी और बाइक चलाते हैं। अब ऐसे बच्चों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कार्यवाही की तैयारी में है। जिसके लिए आज से स्कूलों में पहुंचकर ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे बच्चों को पकड़ना शुरू कर दिया है।

हालांकि पहली बार समझाइश देकर बच्चों को छोड़ा गया। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने स्कूल के प्रिंसिपल के समक्ष इन सभी को समझाया गया। प्रिंसिपल के आग्रह पर ऐसे छात्रों को फिलहाल माफी दी गई किन्तु चेतावनी दी गई है कि इसके बाद यदि नाबालिग छात्र स्कूटी, बाइक लाएंगे तो विधिवत कार्यवाही की जाएगी।


Oplus_131072


