शीर्ष नेतृत्व की योजना, मोदी जी की गारंटी, लखन देवांगन के सहज और सरल व्यवहार और संगठन की एकता के साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से कोरबा में खिला कमल: विकास महतो

कोरबा। जिले के कोरबा विधानसभा बनने के 15 साल बाद पहली बार कमल खिला और सीट पर भाजपा काबिज हुई है। विधानसभा में जीत का श्रेय शीर्ष नेतृत्व की योजना, मोदी जी की गारंटी, संगठन की एकता के साथ साथ प्रत्येक कार्यकर्ताओ को है। प्रत्येक कार्यकर्ताओ ने अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत किए है। लखन भैया का व्यवहार सहज और सरल है। जिसे जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिला है और प्रचंड मतों से जीत हुई है।
उक्त बातें कोरबा विधानसभा में भाजपा प्रबंधन की कमान संभाल रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विकास महतो ने पत्रकारों से चाय पर चर्चा करते हुए कही।
दरअसल कोरबा विधानसभा से कांग्रेस में चौथी बार विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल चुनाव मैदान में थे। उनके खिलाफ भाजपा ने पूर्व महापौर एवं पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित किया था। शुरुआती दौर में उन्हें कमजोर प्रत्याशी कहा जा रहा था लेकिन चुनाव प्रबंधन की कमान विकास महतो के संभालने के बाद युवा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं रिचार्ज हुए। वही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह समेत संगठन के अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, गोपाल मोदी, नरेंद्र देवांगन, हित्तानंद अग्रवाल ने भी अपने समर्थकों के साथ पूरे उत्साह से मतदान की प्रक्रिया पूरी होते तक अपने-अपने दायित्व का निर्वहन किया। आखिरकार 15 साल बाद भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन को प्रचंड मतों से जीत हासिल हुई। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद युवा नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विकास महतो पत्रकारों से रूबरू हुए । उन्होंने बदलाव के लिए किए गए मतदान से हुई जीत की बधाई आम जनता को दी। साथ ही भाजपा प्रत्याशी की जीत का श्रेय शीर्ष नेतृत्व की योजना, मोदी जी की गारंटी, लखन देवांगन के सहज और सरल व्यवहार और संगठन की एकता के साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत के अलावा मतदाताओं के प्यार को दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव और धमकी के बाद भी अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हर लेबल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत छोंक दी। 24 घंटे अपने- अपने जवाबदारी का निर्वहन करते रहे। आम जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है। आम जनता से हमे भरपूर आशीर्वाद मिला, जिससे प्रचंड मतों से जीत हासिल हुई है।आशीर्वाद मिला, जिससे प्रचंड मतों से जीत हासिल हुई है। उन्होंने बातचीत के दौरान पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि आखिर काठ की हांडी कब तक चढ़ेगी। श्री महतो ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान पार्टी के महामंत्री संतोष देवांगन, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।