Uncategorized

दीपका और हरदीबाजार तहसीलदार के साथ जमकर मारपीट, सिर पर आई चोंट, आधा दर्जन लोगो ने दिया घटना को अंजाम

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर बस्ती में मंगलवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। कुसमुंडा थाना पुलिस से शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी तत्काल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायल तहसीलदारों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। इस मामले में कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि घटना के तत्काल बाद चार युवकों को पकड़ लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है और भी लोगों की गिरफ्तारी की जानी है।

Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *