Uncategorized

बेहद शातिर बदमाश, श्मसान घाट के कपड़े को बनाया नाकाब, हाथ के गोदना को मिट्‌टी का लेप लगाकर छिपाया फिर की दो सुरक्षा गार्ड की टंगिया से मारकर निर्मम हत्या, 75 दिन बाद पकड़ाया, पत्नी व सौतेला बेटा भी थे वारदात में शामिल  

मामला कोरबा की सीमा से लगे सिवनी शासकीय शराब दुकान में हुए दो सुरक्षा गार्ड यदुनंदन पटेल एवं जयकुमार सूर्यवंशी के अंधेकत्ल का, बड़ी मुश्किल से सुलझा मामला, कोरबा में नगर कोतवाल रहे चांपा डीएसपी यदुमणी सिदार की अहम भूमिका रही

कोरबा/चांपा। क्राइम सीरियल में जिस तरह से शातिराना अंदाज में हत्या की बड़ी वारदात की जाती है वैसा ही कुछ पड़ोसी जिला जांजगीर-चाम्पा के चांपा थाना अंतर्गत कोरबा की सीमा से लगे ग्राम सिवनी के शराब दुकान में दिनांक 04-05.11.2023 दिन शनिवार रविवार की दरमियानी रात हुई थी। जहां शराब दुकान सुरक्षा में कार्यरत् दो सुरक्षा गार्ड यदुनंदन पटेल उम्र 28 एवं जयकुमार सूर्यवंशी उम्र 35 की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चेहरे में नकाब पहनकर टंगिया से निर्दयता पूर्वक सिर में प्रहार कर हत्या कर दी थी। फिर शराब दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम व शराब चोरी कर फरार हो गया था। अगले दिन सुबह सूचना चाम्पा पुलिस को मिलने पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मामला बेहद संगीन होने से अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल घटनास्थल पर फॉरेंसिक विभाग, डॉग स्कॉड, अंगुल चिन्ह विशेषज्ञयों को सूचना देकर बुलाया गया। सभी विभागों अपने अपने वैज्ञानिक तथा सैद्धांतिक स्तर पर पृथक-पृथक कार्यक्षेत्रानुसार घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतकों का पीएम खण्ड चिकित्सालय के शव विच्छेदन अधिकारीयों द्वारा कराया गया तथा शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर मर्ग पंचायत नामा एंव शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 537/2023 धारा 302,460 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

इस तरह हुई जांच शुरू, लाखों मोबाइल नंबर थे एक्टिव 

घटना अत्यधिक गंभीर होने से जिले की एक बडी टीम गठित कि गई जो घटनास्थल एवं आस-पास के सी.सी.टी.व्ही फूटेज का तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा गहन जांच किया गया तथा घटनास्थल एवं आसपास के इलाके सिवनी, पिसौद, हथनेवरा, बरबसपुर, गोविंदा, कर्रा मोड़ आदि स्थानों का टावर डंप लिया गया जिनमें लगभग घटनास्थल से संबंधित लगभग 7,40,500 नंबरों के गतिविधियों की पुष्टी हुई जिसके आधार पर लगभग 386 सिम नंबरों का कॉल डिटेल रिकार्ड खंघाल कर लगभग 714 मोबाईल नंबरों को तस्दीक किया गया तथा 100 से ज्यादा व्यक्तियों का कथन दर्ज किया गया जिले की विशेष टीम द्वारा लगातार घटनास्थल तथा अन्य संदेहास्पद स्थानों में लगातार कैंप कर घटना कारित करने वाले अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। समय के साथ घटना पुरानी होती जा रही थी लेकिन पुलिस की लगातार सक्रियता बनाये रखने तथा तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा लगातार प्रत्येक मोबाईल नंबरों पर नजर रखकर घटना से संबंधित आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी। जिस संबंध में घटना के बारे में जानकारी देने वाले को नगद पुरूस्कार की भी घोषणा की गई।

आरोपी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो कानून के हाथ उस तक पहुॅच ही जाते है: डीएसपी सिदार

चांपा डीएसपी यदुमणी सिदार ने बताया कि घटना से संबंधित वीडियों पूर्व में ही प्रसारित हो चुके थे जिससे संबंधित और वीडियों भी आमजन में प्रसारित किये गये, कि दिनांक 17.01.2024 को मुखबीर द्वारा घटना के प्रत्यक्षदर्शी व्यक्ति की जानकारी प्राप्त होने पर गुप्त रूप से पूछताछ पर संदेही शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस पिता सहनी राम चौहान उम्र 29 साल निवासी सुखरी फाटक के पास सिवनी मंडी के पीछे सिवनी थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) को पकड़कर मनोवैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर गहन पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि शासकीय शराब दुकान को लूटने के लिए अपने पत्नी के पहले पति के बेटे कृष्णा सहिस उम्र 21 साल एवं उसकी पत्नी मंगली उर्फ माला सहिस उम्र 45 साल के साथ मिलकर नकाब पहन कर घटना करने की योजना बनाया था। मामले में जिस तरह से खुलासा हुआ वह बहुत कड़ी मेहनत का नतीजा है जिससे एक बात साफ है कि आरोपी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो कानून के हाथ उस तक पहुॅच ही जाते है।

 

इस तरह दी थी पूरे वारदात को अंजाम 

आरोपी शिवशंकर सहिस ने अपनी पत्नी मंगली सहिस उर्फ माला सहिस साल तथा उसके पहले पति अजय सहिस के बेटे कृष्णा सहिस के साथ मिलकर शराब दुकान को लूटने की पूर्व योजना अनुसार स्वयं नजदीकी क्षेत्र का होने से अपनी पहचान छुपाने हेतु चेहरे को कैमोफ्लाईज करने काले कपड़े का नकाब बनाकर दिनांक 04-05.11.2023 की दरम्यिानी रात्रि अपने पत्नी के पहले पति के बेटे कृष्णा के साथ लगभग रात्रि 12ः00 बजे अपने घर से निकलकर रेल्वे ट्रैक के रास्ते होते हुए शासकीय शराब दुकान सिवनी पहुॅचा, जहॉ इसके बेटे कृष्णा ने घटनास्थल शासकीय शराब दुकान सिवनी पर लगातार रहने वाले कुत्तों को जिनसे कृष्णा पूर्व परिचित था को बिस्किट का लालच देकर पास स्थित चखना दुकान के पीछे फुसलाकर लगातार बिस्किट खिलाने लगा। आरोपी शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस अपने कपड़े बदलकर नकाब पहनकर हाथ में टंगिया लेकर शराब दुकान के बने बाउंड्रीवाल में अंधेरे से होते हुए देशी शराब दुकान की तरफ जा पहॅुचा तथा दोनों गार्डो के सोने का इंतजार करने लगा। तभी लगभग 12ः20 बजे दोनो गार्ड एक तखत में मच्छरदानी लगाकर सो गये थे जो लगभग रात्रि 12ः50 बजे पुरी तरह से सो गये थे, तभी उनके सिर पर टंगिये के पिछले हिस्से से लगातार 15-16 प्रहार कर सिर कुचल दिया जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। तत्पश्चात देशी शराब दुकान का ताला टंगिये से तोडने लगा इसी बीच एक अंजान व्यक्ति शराब के नशें में आने पर मुन्ना सहिस उसे पकडकर वापस बाहर रोड़ की तरफ छोड़कर पुनः आकर ताला तोड़कर अंदर घुसकर कांउटर के पास रखे पैसों को चुरा लिया तथा अंग्रेजी शराब दुकान का भी ताला तोड़कर अंग्रेजी शराब दुकान से 2 नग ब्लैक डॉग चुरा लिया और वहॉ से दोनो वापस अपने घर आ गये, घटना कारित करते समय घटना में प्रयुक्त टंगिया, पाना, नकाब, को अपने घर में लाकर छुपा दिया तथा शराब को धीरे-धीरे पी गये व चुराये पैसों केा खर्च करता रहा इस बीच वह जिला सक्ती के डभरा क्षेत्र में तथा उसका पुत्र कृष्णा बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में एवं पत्नी माला सिवनी में निवास करते रहे। सभी आरोपीयों का पृथक-पृथक मेमोरण्डम दर्ज किया गया व घटना में प्रयुक्त हथियार, पाना, नकाब, पहने कपड़े, ताला, चुराई गई शराब की खाली बोतल व रू. 4500/- नगदी रकम को समक्ष गवाहन जप्त किया गया । प्रकरण विवेचनाधीन है।

 

घटना कारित करने वाले आरोपीगण 

01. शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस पिता सहनी राम चौहान

02. कृष्णा सहिस पिता अजय सहिस उम्र 21 साल

03. श्रीमती मंगली सहिस उर्फ माला सहिस पति शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस उम्र 45 साल साकिनान सुखरी फाटक के पास सिवनी मंडी के पीछे सिवनी थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा

 

एक नजर में समझे पूरा मामला

👉 आरोपीगणों द्वारा एक राय होकर शासकीय शराब दुकान में लूट करने के नियत से की गई दोनो गार्डो की हत्या।

👉 घटना करने वाले आरोपीगण आसपास के क्षेत्र से थे भलीभाति परिचित।

👉 आरोपी की शासकीय शराब दुकान के कर्मचारी एवं गार्डो से पूर्व से थी पहचान।

👉 दिनांक 04-05.11.2023 की दरम्यिानी रात्रि को हुई थी सुरक्षा गार्ड़ो की हत्या।

👉 घटनास्थल सिवनी, पिसौद, हथनेवरा, बरबसपुर, गोविंदा, कर्रा मोड़ आदि स्थानों का लिया गया था टावर डंप।

👉 घटनास्थल से संबंधित लगभग 7,40,500 नंबरों के गतिविधियों की हुई थी पुष्टी।

👉386 सिम नंबरों का लिया गया था कॉल डिटेल रिकार्ड। 714 मोबाईल नंबरों को किया गया था तस्दीक ।

👉 घटना कारित करते समय शासकीय शराब दुकान में रहने वाले कुत्तों को बिस्किट खिलाकर हटाया गया दूसरी जगह।

👉 घटना कारित करने से पूर्व षडयंत्र पूर्वक गार्डो के सोने का किया गया इंतजार।

👉 घटनास्थल एवं शहर तथा आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेजों का किया गया बारीकी से अवलोकन।

👉 घटनास्थल शासकीय शराब दुकान में लगे संम्पूर्ण सीसीटीव्ही का घटना के एक हफ्ते पूर्व से किया गया था अवलोकन।

👉 आरोपी शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस पूर्व से ही अपराधी प्रवृत्ति तथा जिसके खिलाफ थाना चाम्पा अच्छा अपराध क्रमांक 71/ 2022 धारा 294, 323, 506, 327 भा.द.वी. दर्ज है, जिसके तहत 45 दिवस पूर्व में ही जेल में निरुद्ध था

👉 घटना में प्रयुक्त टंगिया, पाना, काला नकाब, पहने कपड़े, ताला, चुराई गई शराब की खाली बोतल व रू 4500 /- नगदी रकम जप्त।