Uncategorized
कटघोरा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का “राज”, 800 वोट से जीते राज जायसवाल

कोरबा। कटघोरा नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राज जायसवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कड़े मुकाबले में 800 वोट से जीत हासिल की है। ज्यादा पार्षद कांग्रेस से चुने गए। तरह कटघोरा निकाय में कांग्रेस का कब्जा हो चुका है। इसी तरह वार्ड 1 में निर्दलीय, 2 में कांग्रेस, 3 में कांग्रेस, 4 में भाजपा, 5 में भाजपा, 6 में भाजपा, 7 में कांग्रेस, 8 में कांग्रेस, 9 में कांग्रेस , 10 में कांग्रेस, 11 में कांग्रेस, 12 में कांग्रेस, 13 निर्वीरोध भाजपा, 14 कांग्रेस, 15 में भाजपा का पार्षद जीते हैं।