Uncategorized

फ्लोरा मैक्स न्यूज़ अपडेट: राज्य के सभी कलेक्टर एवं डीएम को पत्राचार कर ली जा रही है आरोपियों एवं उनके निकटतम सबंधी के चल-अचल सम्पति की जानकारी

कोरबा। निवेश कराकर आत्मनिर्भर बनाने का सपना दिखाकर 30 हजार से अधिक महिलाओं से 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी के मामले में सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 703/24 धारा 318(2),318(4), 336, 338,3(5) बीएनएस एवं 6,10 छ.ग. निक्षेपको के संरक्षण अधिनियम 2005 का मामला दर्ज है। फ्लोरा मैक्स कंपनी के डायरेक्टर, कैशियर और टॉप 10 लीडर जेल में हैं। आगे पुलिस के द्वारा विवेचना की जा रही है। गुरुवार को कोरबा पुलिस द्वारा इस संबंध में आगे की अपडेट जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी कलेक्टर एवं डीएम (जिला दण्डाधिकारी) को पत्राचार कर आरोपीगण एवं उनके निकटतम सबंधी के चल-अचल सम्पति की जानकारी ली जा रही है। माना जा रहा है कि फ्लोर मैक्स में लगे पैसे से आरोपियों ने खुद या अपने निकटतम रिश्तेदारों के नाम से दूसरे जिलों में चल-अचल संपति बनाई होगी।