Uncategorized

सड़क सुरक्षा:आईसीआईसीई बैंक में गूंजा यातायात नियमों का पाठ कोरबा पुलिस की विशेष पहल: बैंक कर्मियों और ग्राहकों को दी सुरक्षित ड्राइविंग की सीख

कोरबा।सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनमानस को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा ‘सड़क सुरक्षा’ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में कोरबा शहर के व्यस्ततम इलाके ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ICICI Bank में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों का रहा मार्गदर्शन
एडिशनल एसपी लखन पटले एवं नीतिश ठाकुर के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी डी.के. सिंह एवं टीआई तेजकुमार यादव ने किया। कार्यक्रम को धरातल पर उतारने के लिए एएसआई मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह और सैनिक संजय लहरे की टीम बैंक पहुंची और उपस्थित लोगों से सीधा संवाद किया।
बैंक कर्मियों और ग्राहकों को दी जानकारी
पुलिस टीम ने बैंक के भीतर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और अपने काम से पहुंचे ग्राहकों को यातायात के बुनियादी नियमों की जानकारी दी। जागरूकता सत्र में मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर जोर दिया गया:
सुरक्षा कवच: दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से ISI मार्क वाले हेलमेट का प्रयोग करें और ‘ट्रिपल राइडिंग’ से बचें।
सीट बेल्ट: चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट को जीवन रक्षक मानते हुए इसे अनिवार्य रूप से लगाएं।
दस्तावेजों की जांच: ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और आरसी बुक जैसे जरूरी दस्तावेज हमेशा साथ रखें।
नशे से दूरी: पुलिस ने सख्त हिदायत दी कि “नशे में गाड़ी चलाना, स्वयं और दूसरों की मौत को बुलावा देना है।”
जुर्माने के लिए नहीं, जान बचाने के लिए बनाएं नियम
एएसआई मनोज राठौर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात के नियम केवल पुलिसिया चालान या जुर्माने से बचने के लिए नहीं हैं, बल्कि यह आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। “नियमों का पालन, जीवन का संरक्षण” के संदेश के साथ लोगों को यातायात संकेतों और रेड सिग्नल का सम्मान करने की अपील की गई।
सराहनीय पहल की चर्चा
बैंक प्रबंधन और ग्राहकों ने पुलिस की इस ‘आउटरीच’ पहल का स्वागत किया। बैंक कर्मियों ने न केवल स्वयं नियमों के पालन की शपथ ली, बल्कि अपने परिजनों और परिचितों को भी जिम्मेदार नागरिक बनाने का संकल्प लिया। शहर में पुलिस की इस पहल की काफी सराहना हो रही है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *