पाली में 13 फरवरी को सर्ववर्गीय कल्चुरी कलार समाज का भव्य सम्मेलन, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि, सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
कोरबा। जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत केराझरिया में कल 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को सर्ववर्गीय कलचुरी कलार समाज द्वारा भव्य समाज सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 11 बजे से कलचुरी डिक्सेना सामाजिक भवन, केराझरिया (पाली) में आयोजित होगा।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्ववर्गीय कलार समाज के अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, संरक्षक विकास महतो, संयोजक कोटेश्वर जायसवाल, जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष (बिलासपुर ग्रामीण) मोहित राम जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल, नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल, डुकसेना कलार समाज बिलासपुर के अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिलाध्यक्ष कार्यकारिणी जिला-कोरबा राजेन्द्र जायसवाल, सर्ववर्गीय महिला समाज कोरबा की जिलाध्यक्ष डॉ. शकुंतला जायसवाल, जायसवाल महासभा प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विजय जायसवाल, कलचुरी महोत्सव रतनपुर के संयोजक घुनेन्द्र जायसवाल, कलचुरी समाज बिलासपुर के अध्यक्ष रमेश जायसवाल, कलचुरी समाज रतनपुर के संयोजक डॉ. सुनील जायसवाल, ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच श्रीमती गिरिजा सत्यानारायण पैकरा तथा नगर पंचायत पाली की पार्षद श्रीमती मोनिका जायसवाल शामिल रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में डड़सेना कलार समाज के अध्यक्ष बृजमोहन डिक्सेना एवं उपाध्यक्ष बेदराम डिक्सेना डड़सेना कलार महासभा सचिव देवलाल डिक्सेना एवं पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद डिक्सेना पूर्व कोषाध्यक्ष मानिक लाल डिक्सेना की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।
आयोजक सर्ववर्गीय कलचुरी कलार समाज, पाली परिक्षेत्र, जिला कोरबा ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

